विजिलेंस टीम ने वीडियो बनाकर दर्ज कराया मुकदमा
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। विजिलेंस टीम ने 7 जनवरी को ब्लॉक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत भट्टकुर्री में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद सिंह के घर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने घटना की वीडियोग्राफी भी की। चेकिंग के दौरान विजिलेंस टीम ने पाया कि ग्राम प्रधान अरविंद सिंह अपने घर में मीटर से कनेक्शन काटकर सीधे बिजली के पोल से जोडक़र बिजली चोरी कर रहे थे। हालांकि, टीम ने मौके से कोई अवैध सामग्री जब्त नहीं की। बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने थाना फतेहगढ़ में वीडियोग्राफी की सीडी जमा कर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
