फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं खण्ड विकासं अधिकारी राजेपुर सुनील कुमार जायसवाल ने ब्लॉक राजेपुर में ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सचिव को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बैठक में 58 ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सचिव ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधानों को ग्राम सडक़ सुरक्षा समिति के अन्तर्गत उस ग्राम का सडक़ सुरक्षा अग्रदूत घोषित किया जाये। इसी क्रम में ब्लॉक राजेपुर में यह बैठक आयोजित की गई।
एआरटीओ ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से धन-सम्पत्ति की भी रक्षा होती है। ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया कि वह अपने ग्राम में सडक़ सुरक्षा की बैठक आहूत करें तथा सभी ग्रामीणों प्रेरित करें कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें, वाहन के प्रपत्र पूर्ण रखें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, अपनी गति को नियंत्रण में रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। अपने जनपद को दुर्घटना रहित बनाएं। एआरटीओ ने बताया कि हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीडि़तों के लिये मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सडक़ दुर्घटना में मृत्यु की दशा में रू0 2.00 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। वर्ष 2025 में माह दिसम्बर तक हिट एण्ड रन की 109 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 89 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं तथा 81 व्यक्ति घायल हुये हैं। सभी को सडक़ सुरक्षा शपथ दिलायी गई।
ग्राम प्रधानों व सचिवों को सडक़ सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
