ग्रामीणों ने खाद वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति हुसैनपुर में खाद वितरण में भेदभाव और अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने चार से छह दिन पहले खाद वितरण के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे। इसके बावजूद उन्हें न तो खाद उपलब्ध कराई गई और न ही उनकी पासबुक बनाई गई। मुजहा निवासी कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके दस्तावेज चार दिन से जमा हैं। फिर भी पासबुक नहीं बनी और उनकी फाइल भी गायब कर दी गई है। मुजहा के ही जिल्लेदार ने बताया कि दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें न तो खाद मिली और न ही उनके कागज वापस किए गए। एक अन्य ग्रामीण वेदप्रकाश ने कहा कि खाद सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जा रही है जिनकी पहुंच है, जबकि आम किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इस संबंध में समिति के सहयोगी वीरें जो बिरसिंहपुर निवासी हैंए ने बताया कि जिन लोगों ने पैसे जमा किए थे उन्हें खाद का वितरण किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समिति में खुलेआम पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा हैए जिससे जरूरतमंद किसान खाद से वंचित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *