चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रात में कर रहे जगराता

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र में चोरों के आतंक से ग्रामीण खासे परेशान हैं। वह रात भर जागकर पहरा दे रहे है। वहीं बीती रात चोरों ने एक घर पर धाबा बोलकर नकदी व जेवरात साफ कर दिये। घटना की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी केेेे अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी सादाब पुत्र मैनुद्दीन अपने भाइयों ऐराज व सद्दाम के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे नीचे मकान से आवाजें आती सुनीं। जिसके बाद उन्होंने नीचे देखा कुछ लोग चोरी कर रहे थे। शोर मचाते ही चोर भाग गये। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। घर के अंदर लौटने पर पता चला कि सभी कमरों के ताले टूट चुके थे और कई कीमती सामान गायब थे। चोर लगभग 13 हजार की नकदी व कीमती जेवरात लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष आनंद शर्मा, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच की। पुलिस ने सादाब की तहरीर पर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक रामबाबू को जाँच दी गयी है। वहीं बताते चलें कमालगंज क्षेत्र के कई गांवों में इस समय चोरों का आतंक है। लोग रात-रात भर जाकर पहरा लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *