एक किलो मीटर भागकर बचायी जान
समृद्धि न्यूज। बिहार के नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में जमकर बवाल हो गया। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर मलावां गांव वालों ने अचानक हमला कर दिया। दोनों नेता हाल ही में गांव ने लोगों की सडक़ हादस में मौत के बाद पीडि़त परिवारों से मिलने पहुंचे थे। सडक़ हादसे के पीडि़तों से मिलने आए बिहार सरकार के मंत्री और विधायकों पर हमला कर दिया है। बीते दिन शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी, इस बड़ी सडक़ घटना के बाद सरकार का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को परिजनों से मिलने आया था, जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया जैसे ही वे गांव में पहुंचे, नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और नेताओं को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। इस हमले में उनके साथ मौजूद बॉडीगाड्र्स घायल हो गए।
शनिवार सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के रहने वाले थे। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पीडि़त परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और वापस लौटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि वे थोड़ी देर और गांव में रुकें, लेकिन मंत्री ने कहा कि वे सभी परिवारों से मिल चुके हैं और आगे का कार्यक्रम उन्हें अटेंड करना है। इस पर भीड़ गुस्से में आ गई।
ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर ही उन्होंने सडक़ जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने अचानक लाठी डंडे निकाल लिए और मंत्री व विधायक पर हमला कर दिया। हालात बिगडऩे पर दोनों नेता गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गया।
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार व विधायक कृष्ण मुरारी पर ग्रामीणों ने बोला हमला
