कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गॉँव घसिया चिलौली बीआरसी ऑफिस के पास रात्रि को ड्रोन कैमरा आकर गिरा। ग्रामीण दौडक़र वहां पहुंचे और ड्रोन मिलने की जानकारी मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को दी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया। रोशनी से जगमगाते ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। एसआई ड्रोन को लेकर पुलगालिब पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा को जानकारी दी। उन्होंने सभी उप निरीक्षकों को सतर्क रहने, संदिग्धों पर नजर रखने और बैंकों की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात हल्का इंचार्ज और बीट के सिपाहियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि बरामद ड्रोन बच्चों का खिलौना है। उसमें कैमरा भी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर गौर न करने की अपील की।
