छत से गिरकर ग्रामीण गंभीर घायल, उपचार के दौरान मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। छत पर सो रहा ग्रामीण रात्रि में अचानक छत से गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर को उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकरी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी देवेंद्र पाल पुत्र रामबख्श उम्र 47 वर्ष खेती किसानी के साथ-साथ अपना निजी ट्रैक्टर लेकर किराए पर चलाता था। बीती रात उनकी पत्नी श्रीदेवी के मुताबिक वह खाना खाकर छत पर सोने चला गया। अचानक लगभग 1:30 रात्रि उसकी बहन कांति देवी ने अपने भाई को जमीन पर पड़ा देखा, तो उसकी चीख निकल गई। सभी जाग गए और घायल को निजी वाहन से लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने सैफई ना ले जाकर फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किराया। जहां इलाज के दौरान आज दोपहर लगभग 12:00 बजे देवेंद्र पाल की मौत हो गई। देवेंद्र पाल की पत्नी श्रीदेवी और उसके पुत्र आकाश पाल 18, रजत 9 का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई जयवीर सिंह पाल ने थाने पहुंचकर अपने भाई का पोस्टमार्टम कराए जाने का लिखित प्रार्थना पत्र दिया। उसके आधार पर थाना पुलिस ने फर्रुखाबाद प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचकर बवना चौकी इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *