रात में उड़ रहे ड्रोन को ग्रामीणों ने गिराया, सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने सिपाहियों व नशे में गाली-गलौज कर मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। रात में उड़ रहे ड्रोन से दहशत का माहौल हो गया। इक_े हुए ग्रामीणों ने एक ड्रोन को गिरा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ड्रोन को थाने ले आई। ग्रामीणों ने सिपाहियों पर नशे में गाली-गलौज कर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। जिससे ग्रामीण खौफजदा हैं।
क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बुधवार की बीती रात ग्रामीणों ने गांव में ड्रोन उड़ते हुए देखे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने एक ड्रोन को गिरा लिया। जबकि अन्य ड्रोन कुछ ही समय में देखते देखते दूर चले गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने ड्रोन सौंप दिया। आरोप है कि 112 नंबर के दो सिपाही नशे में थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ अभद्रता कर उन्हें अफवाह फैलाने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। ग्रामीण रात रात भर जागकर घरों की रखवाली कर रहे हैं। दो दिन पूर्व गांव अकबरपुर के ग्रामीणों ने एक चोर को बाइक चुराते समय पकड़ लिया था, जबकि अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। ग्रामीण चोर को पकडक़र थाने ले आए। पुलिस ने बिना जांच किए चोर को पागल बताकर उसको थाने के गेट से ही भगा दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव रुदायन में एक घर में चोरी के इरादे घुसे से चोरों ने छत से एक युवक को नीचे फेंक दिया। युवक की चीखपुकार की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर चोर मौके से फरार हो गए। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। मंगलवार की बीती रात गांव पहाड़पुर निवासी प्रधान विवेक चौहान देर रात गौशाला से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर घर की तरफ चले तो उन्हें लगभग 6 असलहा धारी बदमाश रास्ते में मिल गए। घबराए प्रधान बाइक से गांव की तरफ आ गए। उन्होंने फोन से ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच करना उचित नहीं समझा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *