शिवरई मठ मजार विवाद: प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिवरई मठ गांव में मजार को शिव मंदिर बताने के मामले में पुलिस ने 35 नामदर्ज व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया था। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ग्राम प्रधान की रिहाई की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *