नगला दाउद में बने कब्रिस्तान में नाला बंद कराये जाने की ग्रामीणों ने उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भोजपुर क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौैंपा। ज्ञापन में दर्शाया है कि लगभग 100 वर्षों से सार्वजनिक कब्रिस्तान बाऊली नगला दाउद में स्थित है। जो पुरातात्विक दाऊली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रार्थीगणों को सार्वजनिक कब्रिस्तान की कब्रों में प्रार्थीगणों के बाप-दादाओं के शव दफन है। जेसीबी मशीन लगाकर नाला खोद दिया गया है। पुराना नाला रोड के पश्चिम साइड में था। जिससे भू-माफिया द्वारा बंद कर दिया गया है। प्रार्थीगणों ने बताया कि बुजुर्गों की कब्र खोद डाली गई है। उनकी हड्डियों को तितर बितर कर दिया गया है। नाले में गांव का बरसात का पानी कब्रिस्तान में छोड़ दिया गया है। जिससे कब्रिस्तान में बनी कब्रों में पानी भरा हुआ है। पूरे गांव में रोष व्याप्त है। गंदे नाले का पानी रोका जाये। लोक निर्माण विभाग खोदे गये नाले को अविलंब बंद कराये। इस मौके पर सलीम, अतीक, सलमा बेगम, लइक, शकीकन बेगम, सलमान, अन्नू, सुखियान खान, माजिद शगीर, आमिर, अनसाद हसीव, नसीम, अख्तर, मुख्त्यार, चमन, सगीर, कदरी, वशीम आदि दाउद नगला के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *