चुनाव में सुधार की आवश्यकता है: विपिन गुप्ता

 भारतीय मतदाता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर की चर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय मतदाता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनपद के प्रवास करके संगठन के विस्तार की संभावनाओं को तलाश किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत सम्मान किया व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सेनापत स्थित अनुराग अग्रवाल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में सुधार की आवश्यकता है। आगे मामले के कोर्ट में होने की बात कह कर कुछ कहने से मना कर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि वोट का अधिकार संविधान में सबसे पहले मिलने वाला अधिकार है, जो पच्चीस जनवरी 1950 को मिला था और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हो गया। उन्होंने ने मतदान के अधिकार के प्रति सभी से जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, रविंद्र भदोरिया, आकांक्षा सक्सेना, हेमलता मिश्रा, प्रीती गुप्ता, व्यापारी नेता संजय गर्ग, प्रधानाचार्य डा संदीप चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल, वैभव सोमवंशी, संजीव गुप्ता, सरदार गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *