हवन पूजन व विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव सप्तम दिवस पर हवन पूजन व भण्डारे के साथ विराम हुआ। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरुस्कार भी दिया गया।
मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिवार द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का सप्तम एवं अंतिम चरण पीजी छात्र छात्राओं द्वारा बैच 2022 के डॉ0 सिमरन, डॉ0 निधि, डॉ0 आकांक्षा, डॉ0 दीपाली, बैच 2023 के डा0 अभिषेक, डॉ0 अनल, डॉ0 प्राची, डॉ0 कविता, डॉ0 निशिता, डॉ प्रिया, बैच 2024 के डॉ0 सलोनी, डॉ0 अमृता, डॉ0 श्रेया, डॉ0 प्रियंका, डॉ0 श्रेया दुबे, डॉ0 रवि राव, डॉ0 रविश, डॉ0 विनीत, डा0 लव, डॉ0 शाहिद द्वारा प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक हवन समपन्न होगा। प्रात: 11 बजे से सिद्धिविनायक भंडारा का आयोजन किया गया।
उसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 2023 बैच ने बाजी मारी। 2024 बैच को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 2023 बैच को प्रथम पुरस्कार 2100 तथा 2024 बैच को द्वितीय पुरस्कार सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। उसके बाद श्री गणेश विसर्जन का कार्यक्रम हुआ।
विसर्जन यात्रा मेडिकल कैम्पस में ही घुमाकर हर्बल गार्डन में गणेश प्रतिमा विसर्जित की गई। सभी भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू-जल्दी आ जयकारों से भक्त पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश जी को विदा किया।
वहीं मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव एवं डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन ने सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के सफल कार्यक्रम के आयोजन पर सभी बच्चों एवं अध्यापकगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विसर्जन यात्रा का संचालन डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा एवं डॉ0 अरुण पांडे ने किया।
इस अवसर डॉ0 अंजना दीक्षित, डॉ0 नीतू श्री, डा0 शीलू गुप्ता, डा0 अरूण पाण्डे, डा0 जितेन्द्र राय, डा0 वेणुगोपाल, डा0 निरंजन एस, डा0 मनोज कुमार चतुर्वेदी, डा0 इमरान पटेल, डा0 रथीष वीवी, डा0 नन्दन श्रीवास्तव, डा0 विघ्नेश्वर मिश्रा, डा0 हरप्रिया दास, डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता, डा0 शिवओम दीक्षित, डा0 गगन देवी, डा0 दीपिका सिंह, डा0 सुमन कुंडू, डा0 रूमा डे, डा0 मधुरंजन, डा0 मनीश उपाध्याय, डा0 अरिमर्धन सिंह, डा0 भारती पांचाल, डा0 विकास बाबू, डा0 कविता शर्मा, डा0 अरीब हुसैन, डा0 समर्पिता भट्टाचार्य, डा0 पुष्पेन्द्र सिंह यादव, डा0 आनन्द बाजपेयी, डा0 रेशमा, डा0 श्वेता सिंह राठौर, अनूप कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
