नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, खांसी व वायरल फीवर के मरीज काफी संख्या में सीएचसी में दवा लेने पहुंच रहे हैं। सुबह से अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। शुक्रवार को करीब 200 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
जानकारी के अनुसार बारिश के बाद मौसम में ठंडक और फिर अचानक तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस बदलते मौसम के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों में वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, एलर्जी और सिरदर्द की शिकायतें पाई जा रही हैं। चिकित्साधिकारी डॉ0 लोकेश शर्मा ने बताया कि मौसम के लगातार बदलने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 200 मरीज आ रहे हैं और इनमें से पांच गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे में मौसम में विशेष एतियात बरतने की अपील की है।
वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी के सीएचसी में पहुंचे मरीज
