फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में महानवमी व विजय दशमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने मां सरस्वती पर पुष्प व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की बहनों को नौ रूपों में तिलक, उनके चरण धुलकर तिलक, माल्यार्पण व चुनरी पहनाकर उनका पूजन कर विद्यालय परिवार ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने नौ देवी के रूपो के बारे में विस्तार से समझाया कि हमें मन, श्रद्धा और भाव से याद करने हमारे सभी कष्ट हर लेते है और हमे सदमार्ग की ओर ले जाते हैं, जिससे संसार कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। मां शक्ति के नवरुपों की तथा राम दरबार की आरती तथा पूजन किया।आचार्य प्रदीप अवस्थी ने संचालन किया। इस अवसर पर रश्मि परिहार, रामानंद पांडे, वीरेश परमार, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सिंह, शिवमोहन मिश्र, कृष्ण कुमार कटियार, शिवकुमार यादव, राहुल कुमार, संजीव कुमार, आलोक सिंह, रजनीश मिश्रा, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, आयुष भारद्वाज, सोनम शुक्ला, सरला कश्यप, प्रियंका सिंह, मंजरी, आर्तिका शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महानवमी पर हुआ कन्या पूजन
