
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति के तहत ६ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मुराहस कन्हैया स्थित गौतमबुद्ध बालिका महाविद्यालय मतापुर में महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम संयोजक जानकी प्रसाद शाक्य ने महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें जानकारियां दी तथा टोल फ्री नम्बर बताये। ३० महिलाओं का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में शिवानी, नीलम शाक्य, विनीता, रीता देवी, ज्ञानदेवी ने प्रशिक्षण में ब्यूटी पार्लर, सिलाई की जानकारी दी। युवा कल्याण विभाग के अनुराग सिंह व शिव कुमार शाक्य ने महिलाओं को मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से बताया। आर्यवर्त ग्रामीण बैंक के उत्कर्ष ने व्यापार, रोजगार हेतु लाने के लिए लोन की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि हम लोन उपलब्ध करायेंगे। शिक्षणार्थियों को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला थाना से आयी ललिता मेहता, उपनिरीक्षक शशिकला, शीतल, कोमल, चांदनी आदि महिला पुलिस कर्मियों ने भी जानकारियां दी। आत्मरक्षा हेतु मिशन शक्ति के तहत योजनायें बतायी। उन्होंने कहा कि विभाग हमेशा तत्पर रहता है। महिलायें व बालिकायें टोल फ्री नम्बर याद रखे। डायल कर इनसे सहयोग ले सकती है। संचालन हरिओम शाक्य ने किया। अनिल कुमार बादशाह ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
