फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय कैंप का आयोजन महाविद्यालय परिसर में हुआ। स्वयंसेवकों द्वारा प्रथम सत्र में महाविद्यालय कैम्पस तथा एसएनएम फील्ड में वृहद पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। द्वितीय सत्र में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान द्वारा आमजन को तंबाकू उत्पादों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। इस बौद्धिक सत्र में हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ0 आरती दुबे ने बताया कि युवाओं को तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों से बचाना चाहिए। डॉ0 आरती दुबे ने कहा कि तंबाकू से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और मोतियाबिंद जैसी बीमारियां शामिल है। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने स्वयंसेवकों से कहा कि आप स्वयं तंबाकू का सेवन न करें और इसके सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से लोगों को परिचित कराकर जागरूक करें।
लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
