स्वयं सेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 शालिनी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का आयोजन के तीसरे दिन लक्ष्य गीत के साथ शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डा0 सुंदर लाल के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत जागरुकता अभियान चलाया। तथा स्वच्छता ही जीवन है का सन्देश भी जन जन तक पहुंचाया। तृतीय दिन का शिविर प्राचार्य डॉ0 शालिनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों से स्वच्छता को अपनाने तथा गन्दगी न फैलाने की अपील की। भारतीय महाविद्यालय के डॉ0 धनंजय कुशवाहा ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हर एक व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। अत: रोगमुक्त भारत के लिए आवश्यक है कि स्वच्छता को अपनाए। गांव निनौआ के प्रधान विजय कटियार ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता बनाए रखने के गुण साझा किए। साथ ही कांशीराम की जयंती पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मंत्र को इन अर्थों में सिद्ध किया कि समाज के हर तबके के व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके। डॉ0 अमित कुमार ने शिक्षा के महत्त्व को कांशीराम के संघर्षों से जोडक़र प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कांशीराम के संघर्षों से मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की। डा0 सुंदर लाल ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों को बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सर्व समाज को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के साथ-साथ छात्रा बबली, कामिनी, अंशी, मुस्कान, ज्योति, गौरी, भूलन देवी, पूजा, शिवानी, अमृता सिंह, रोशनी, आकांक्षा, खुशी, अर्चना, खुशबू, शिवी सक्सेना, प्रतिमा, शिल्पी, प्रियांशी वर्मा, काजल, आर्तिका, छात्र आयुष कुमार, विकास यादव, मेहराज अहमद, सुमित, सूर्यकांत, प्रियांशु कटियार, अनुरुद्ध, अभय सिंह, नारायण अवस्थी, सोहांत कुमार, शौर्य मिश्रा, मो0 कैफ, आलोक कुमार, अमनेद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *