वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारों से गूंजा टाउनहॉल

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने लोकतंत्र की रक्षा को किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोकतंत्र की रक्षा और कथित फर्जी मतदान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय टाउनहॉल स्थित राजीव सभागार से शुरू होकर नगर निगम कार्यालय तक गया, जहां पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि उनकी मुख्य मांगें स्पष्ट हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से पिछले वर्षों की डिजिटल वोटरलिस्ट को सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि फर्जी वोटिंग की सच्चाई सामने आ सके। फर्जी वोट बनाकर लोकतंत्र की लूट को बंद किया जाना चाहिए। संगठन के सदस्यों ने वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए। रफी उल हसन ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग जल्द ही पिछले वर्षों की वोटर लिस्ट को सार्वजनिक नहीं करता है, तो संगठन एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। उक्त प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वोटर चोरी हैशटैग के साथ समर्थन मिल रहा है, लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ में अमिल खान, फरमान खान, मोहसिन खान, सिकंदर अली, कैफ, शबू खान, रोहित जाट, शाश्वत मिश्रा, आदर्श मिश्रा, हर्ष गंगवार, सरताज खान, अरबाज खान, जैद अंसारी, मुजम्मिल खान, सईद अंसारी समेत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *