उ0प्रा0वि0 रामपुर ढपरपुर में चुनाव पाठशाला में दिलायी गई मतदाता जागरुकता की शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लो टर्न बूथ पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को हैवतपुर गढिय़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर ढपरपुर में चुनाव पाठशाला का आयोजन हुआ। महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा द्वारा स्थानीय जन समुदाय को एकत्र कर बताया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है, इसलिए प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर यह प्रयास करना है कि किसी भी प्रकार कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह एक से एक जोडक़र चेन बनाते हुए सभी को मतदान हेतु प्रेरित करें। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर ढपरपुर की बालिकाओं द्वारा वोट करो भाई वोट करो, सब हिल मिलकर वोट करो पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बालिकाओं के द्वारा वोट हमारा अधिकार है पर नाटिका प्रस्तुत की गई। चुनाव पाठशाला के पश्चात उपस्थित जन समुदाय को मतदाता शपथ कराई गई। इस अवसर पर उर्मिला, मीरा देवी, संज्ञा, सुखदेवी, मिथिलेश, बंधन देवी, बबली, मीरा, पंछी, सपना, आरती, चंद्रावती, सुनीता, सुधा प्यारी, शशि, माला, पूजा, धारा, सुमन लता, मीनाक्षी देवी इंचार्ज प्रधानाध्यापक, संगीता मिश्रा सहायक अध्यापक, विश्वजीत दुबे सहायक अध्यापक, अरुण प्रकाश शर्मा, मुंजा देवी, ज्योति वर्मा, सुमन लता, विश्वजीत दुबे, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *