फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में तथा सहायक अधिकारी नोडल स्वीप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद के आदेशानुसार बुधवार को महीयसी महादेवी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की स्वीप प्रभारी गुलशन जहां के निर्देशन में तैयार नुक्कड़ नाटक से हुआ। विद्यालय स्तर पर मतदान से संबंधित पोस्टर, स्लोगन व पतंग सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नितिका, आकांक्षा, सलोनी प्रथम, सेजल, रुचि, अदीबा द्वितीय, नैंसी, नाजरीन बानो तृतीय स्थान पर रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि हम सबको राष्ट्रहित में मतदान हेतु अथक परिश्रम करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे आसपास रहने वालों में से कोई मतदाता मत देने से छूटने ना पाए। अधिक मतदान से ही अच्छा प्रत्याशी चुना जा सकता है। महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा ने कहा लड़कियां जिस कार्य का संकल्प करती है उसे दृढ़ता से पूरा करती हैं। स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने कहा कि हम सब लोग 13 में तक नित्य संकल्प लेंगे कि हमें मतदान के कार्य में आगे बढक़र अपनी भूमिका तय करनी है। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने कहा कि कि हमारी बेटियां टोलियां बनाकर मतदान दिवस पर अपनी महती भूमिका निभाएंगी वे हर प्रकार से सजग हैं। इस अवसर पर सर्वेश शाक्य, निर्मला सिंह, दीप्ति सिंह, गरिमा पांडे, सरिता त्रिवेदी, शैलजा, अर्चना, ज्योति, शिल्पी, रिचा तिवारी, तान्या, सलोनी, कनिका, जाह्नवी, चित्रांश, सेजल राजपूत, लक्ष्मी प्रजापति, इबरीना बानो, जासमीन, गुनगुन, काजल, नाजरीन, प्रिया आदि ने शपथ ग्रहण कर हस्ताक्षर किए कि वे कम से कम 10-10 लोगों से मतदान अवश्य कराएंगी।
जीजीआईसी में दिलायी गई मतदाता जागरुकता की शपथ
