फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी शमशाबाद में सम्पन्न हुई। स्काउट मास्टर व स्वीप कोआर्डिनेटर राजकुमार ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने कहा कि नवीन मतदाता व अन्य सभी मतदाता लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालकर इस महापर्व को त्योहार के रुप में मनाये। साथ ही उन्होंने वोट का महत्व बताते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ बताये। स्काउट मास्टर राजकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में वोट ही सबसे अहम होता है। यह वह हथियार है जिससे भ्रष्ट सरकार को धूल चटाया जा सकता है।
अपने इस वोट के महत्व को पहचानो और वोट डालकर अपनी शक्ति को दर्शा सकते है। स्काउट मास्टर व जयपाल ने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। साथ ही नारे लगाये कि वोट तुम्हारा है अनमोल, करें नहीं अब इसका मोल, राष्ट्र को सशक्त बनाना है वोट डालने जाना है आदि नारे लगाये। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, श्रीनिवास वर्मा, अजीत शर्मा, मनोज गंगवार, असगर हुसैन, सूर्यकांत, अशोक, राजेश यादव, अंजू गंगवार, प्रमोद गंगवार, अनुपम सक्सेना, अरविन्द कुमार, अर्पण शाक्य, कैलाश शाक्य, राशिद खां, राजेश गंगवार, ऋषि पाल राजपूत, प्रभात गंगवार आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
