फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वीप के अन्तर्गत लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय कायमगंज में मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी गई। ब्लाक गाइड कैप्टन भारती मिश्रा व गाइड कैप्टन ज्योति के निर्देशन में मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए नैतिक जिम्मेदारी व नवीन मतदाताओं को वोट डालने की अपील की गई। गाइड कैप्टन ज्योति ने मतदान दिवस के बारे में बताया। देश के भाग्यविधाता बनों और अपना वोट डालकर फर्ज निभाओ।
साथ ही नारे लगाये गये वोट हमारा अधिकार है, इसकों करें नहीं बेकार, बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान के नारे लगाये गये। इस इस अवसर पर डा0 देवेंद्र कुमार, सत्यनारायन सिंह, विपिन कुमार, डॉ0 मनीषा सक्सेना, बृजेश वर्मा, रितिक गुप्ता, अरविंद कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, संजीव शुक्ला, अशोक बाथम, तरुण कुमार, योगेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
