अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। साकेत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) की सभी इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु जागरूक करना तथा किसी भी धन,प्रलोभन और लालच को दरकिनार कर भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित करना था।यह रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय प्रांगण से रवाना की गई,जो रानोपाली, उदया चौराहा से टेढ़ी बाजार होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।इस दौरान मतदाताओं को एक एक वोट के महत्व के बारे में बारीकी से बताया गया तथा स्वस्थ एवं पारदर्शी लोकतंत्र हेतु सभी को बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।मतदाता जागरूकता रैली में कार्यक्रमाधिकारी डॉ आशुतोष त्रिपाठी,डॉ आलोक कुमार सिंह,डॉ रीमा सोनकर,डॉ शशि सिंह,डॉ रीता सिंह और डॉ बाल गोविंद के साथ महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी प्रो.बी.डी.द्विवेदी,प्रो.कविता सिंह, प्रो.मनीष कुमार सिंह,प्रो. आशुतोष सिंह,डा.पूनम जोशी व डा.ऋचा पाठक के अलावा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
एनएसएस की सभी इकाइयों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
