
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद के प्रांगण में जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुमार कुशवाहा, प्रदीप यादव स्काउट मास्टर बढ़पुर, स्काउट मास्टर कमालगंज भुवनेश भदौरिया, स्काउट मास्टर मोहम्मदाबाद वैभव सोमवंशी और प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया। जिसमें विद्यालय में प्रतिभागिओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक कराया गया। विजेता प्रतिभागियों को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कराया जाएगा। कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने बताया सभी छात्राएं अपने-अपने वार्ड मोहल्ले परिवार अथवा गांव में निवास करने वाले सभी ऐसे मतदाताओं को जिनकी उम्र 18 वर्ष की होने वाली है अथवा पड़ोस में, मोहल्ले में, घर में अगर किसी की शादी होकर आई है तो नई बहू के वोट बनवाने हेतु प्रेरित करें। जिससे जेंडर रैशियो को सही किया जा सके। प्रतिभागिओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध आदि प्रतियोगिताए संपन्न कराई जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कराया जाएगा। विस्तारपूर्वक छात्राओं को अवगत कराया कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतदाता सूचियां का प्रकाशन एक बूथ पर दिनांक 27 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 के मध्य किया जा रहा है। जिसमें नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम प्रारूप 6 फॉर्म भरते हुए नया वोट बनवाने के लिए आवेदित किया जा सकता है। इसी क्रम में विद्यालय और महाविद्यालय में अध्यनरत 1जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्राओं के नाम सूची में दर्ज कराये जा सकते हैं। इसके लिए दिनांक 23 और 24 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेविल ऑफिसर उपस्थित रहेंगे। जहां पर सभी छात्राएं अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। इसी क्रम में सभी विद्यालयों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राएं जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 को ऐसी छात्राओं को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। अंत में सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को स्काउट मास्टर भुवनेश भदौरिया ने मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रवेश शाक्य, सुब्रत शाक्य अनिल कुमार, आदित्य राजपूत, संध्या शाक्य सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
