सपा नगर कमेटी द्वारा हैवतपुर गढिय़ा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा द्वारा काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा में कैम्प लगाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी मुखिया के निर्देशानुसार वोट पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति देते हुए महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने हैवतपुर गढिय़ा काशीराम कालोनी पहुंचकर बूथ संख्या 74, 76, 77, 78 पर नये वोट बनवाने के लिए फार्म भरवाये। वोट पुनरीक्षण के प्रभारी खुर्शीद अहमद के अलावा शारिक अली, सत्यम अवस्थी, अमन भारद्वाज, शिव शंकर शर्मा आदि सपा नेताओं ने सहयोग किया। ज्योति वर्मा, प्रेमलता, विजेन्द्र आदि ने भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि अधिक दूरी की बजह से मतदाता नहीं पहुंच पा रहा है। मतदेय मल्टी सरकारी स्कूल में बना दिया जाये तो मतदाताओं को आसानी होगी। राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि मतदेय स्थल बदलने की बात उच्चाधिकारियों के सामने रखेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *