
भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का वायदा कर मुहं कराया मीठा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन सम्पर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पुत्र को मतदाता हाथों-हाथ ले रहे है। कई जगह मतदाताओं ने उनका मुहं मीठाकर शुभकामनायें दी व वोट देने का वायदा किया और कहा कि हम तुम्हारे साथ है।
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नगर पालिका सदर की अध्यक्ष पद की सीट संगठन को देते हुए जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। तभी से रुपेश गुप्ता पूरी ताकत झोंकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। उन्हें नगरवासी हाथों-हाथ ले रहे है। कई क्षेत्रों में जन सम्पर्क के दौरन मतदाताओं ने जहां उन्हें अपना मत देने का वायदा किया। वहीं महिला मतदाताओं ने उन्हें तिलक लगाकर व लड्डू खिलाया। लालसराय क्षेत्र में हुए जन सम्पर्क के दौरान व्यापारी नेता राजू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
