49 दिन बाद वोटर्स पार्टी का धरना समाप्त.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल का मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना चल रहा है। बाबा साहब की जयंती पर धरना विराम को समाप्त हो गया। धरना फरवरी से चल रहा था। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीडऩ, आलू उत्पादकों को वाजिब मूल्य मिलने, फसल का सदोपयोग, वोटर पेंशन व अन्य मांगों को लेकर कलेक्टे्रट परिसर में 49 दिन धरना चलता रहा और प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस संकल्प के साथ धरना विराम को प्राप्त हुआ कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसी प्रकार के धरने हो और आर्थिक आजादी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। अध्यक्ष सोवरन सिंह कुशवाहर ने की व संचालन राम सिंह लोधी ने किया। मुख्य अतिथि विश्वात्मा भरत गांधी ने आंदोलन में प्रदेश महासचिव वैद्य वीरेन्द्र कुमार की भूमिका की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहब के मिशन को वोटर्सशिप के अलावा कोई रास्ता नहीं है। आर्थिक लड़ाई जीतने के लिए बलिदानी जत्थे की जरुरत है। शाहजहांपुर से आये भानू प्रताप सिंह ने वोटर्सशिप के आंदोलन को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर प्रमोद यादव, रामनिवास, रविशंकर कुमार, श्याम सिंह कुशवाहा, डा0 रामनरेश रावत, आरके, राजेन्द्र सिंह, शिवकान्त आदि लोग मौजूद रहे। समीक्षा में तय किया गया कि जब तक वोटर्सशिप नहीं मिलेगी, तब तक विद्युत भुगतान नहीं करेंगे। इसके साथ ही यह भी मांग उठायी गई कि पूंजिपतियों को सरकार ने जो कर्जा दे रखा है उसकी वसूली की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *