यूपी के 8 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी

लखनऊ
यूपी के 8 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी
मुजफ्फरनगर में सुबह 9 बजे तक 12.1 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर में सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
मुरादाबाद में सुबह 9 बजे तक 11.76 प्रतिशत मतदान
कैराना में सुबह 9 बजे तक 9.2 प्रतिशत मतदान
नगीना में सुबह 9 बजे तक 13.9 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत में सुबह 9 बजे तक 13.36 प्रतिशत मतदान
बिजनौर में सुबह 9 बजे तक 9.3 प्रतिशत मतदान

राज्यवार सुबह नौ बजे तक कितना मतदान?

राज्य कितना मतदान
अंडमान निकोबार 8.64 %
अरुणाचल प्रदेश 6.92 %
असम 11.15 %
बिहार 9.23 %
छत्तीसगढ़ 12.02 %
जम्मू कश्मीर 10.43 %
लक्षद्वीप 5.59 %
मध्य प्रदेश 15.00 %
महाराष्ट्र 6.98 %
मणिपुर 11.91 %
मेघालय 13.71 %
मिजोरम 14.60 %
नगालैंड 12.13 %
पुडुचेरी 11.86 %
राजस्थान 10.67 %
सिक्किम 7.92 %
तमिलनाडु 9.09 %
त्रिपुरा 15.21 %
उत्तर प्रदेश 12.66 %
उत्तराखंड 10.54 %
पश्चिम बंगाल 15.09 %
मुजफ्फरनगर में बूथ कैपचरिंग का आरोप
मुजफ्फरनगर से सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के गांव कुटबा कुटबी में बीजेपी के एजेंट्स ने बूथ कैपचरिंग की है.

बाबा रामदेव ने डाला वोट

हरिद्वार में लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है. लोग घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भी कनखल के दादूबाग में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला और सभी लोगों से मतदान करने की अपील भी की. बाबा रामदेव ने कहा कि भारत को आर्थिक, शिक्षा, चिकित्सा और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने वोट दिया है. पांच लाख से ज्यादा वीर वीरांगनाओ की शहादत की वजह से हमें वोट करने का अधिकार मिला है. इसलिए संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लोगों को वोट जरूर करना चाहिए.

कूचबिहार में हिंसा

वोटिंग के बीच बंगाल के कूचबिहार में हिंसा हुई है. यहां BJP समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ हुई है. तृणमूल पर हमले का आरोप है. तृणमूल ने हमले के आरोपों से इनकार किया है.

सपा ने क्या आरोप लगाया?

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से मतदान चल रहा है. प्रशासन जबरन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है. चुनाव आयोग संज्ञान ले. निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो. कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित।

  • एक्टर रजनीकांत ने डाला वोट

    कांग्रेस नेता कमलनाथ, नकुलनाथ और उनके परिवार ने वोट डाल दिया है. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत होगी.

    वोटिंग शुरू होने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि अपने सुनहरे भविष्य के लिए वोट ज़रूर डालें.

    कैराना लोकसभा के शामली में बूथ संख्या 447 पर मुस्लिम मतदताओं के साथ पुलिस अभद्रता कर रही. मुस्लिम वोटरों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा. चमरौआ में बूथ संख्या 82 पर पुलिस द्वारा सपा के एजेंट को जबरन थाने में बंद किया गया, मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा. रामपुर लोकसभा के चमरौआ में बूथ संख्या 182, 183, 185 पर पुलिस द्वारा जबरन मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *