Headlines

आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम पांच बजे तक 57 फीसदी मतदान

 फर्रुखाबाद, खिरिया पमारान के 343 बूथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी

आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %  3 बजे तक मतदान %  5 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21 52.24
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26 55.93
जम्मू-कश्मीर 8.89 23.11 35.22 44.41 51.35
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34 61.41
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58 53.73
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44 59.60
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95 52.02
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19 77.99

दोपहर तीन बजे तक मतदान के अनुमानित आंकड़े

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %  3 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26
जम्मू-कश्मीर 8.89 23.11 35.22 44.41
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19

खिरिया पमारान में दोपहर 5 बजे तक 72.42%% हुआ मतदान

फर्रुखाबाद , समृद्धि न्यूज।  लोक सभा सीट के अंतर्गत अलीगंज विधानसभा के मतदेय स्थल 343 खिरिया पमारान पर दोपहर 5 बजे 72.42% मतदान हो चुका है।
खिरिया पमरान 5 बजे तक ही वोटिंग के मामले में फर्स्ट डिवीजन से पास हो चुकी है।  1215 मतदाता वाले खिरिया पमारान मतदेय स्थल पर अभी तक 880 वोट पड़ चुके है। शाम छह बजे तक वोटिंग प्रतिशत में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।

1215 मतदाता वाले मतदेय स्थल खिरिया पमारान पर सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए लाइन लगाए नजर आए।

निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम एटा सत्य प्रकाश ने बताया की भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार पुन: मतदान कराया जा रहा है। सुबह 5:30 मॉक पोल एजेंटों की मौजूदगी में कराकर 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाहा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *