समृद्धि न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।
बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार में ऐसा पहली बार हो रहा है कि चुनाव दो फेज में होगा। 2005 से अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। 2020 में तीन फेज में वोटिंग हुई थी, जबकि 2015 में पांच चरणों में मतदान हुआ था।
#WATCH | On 2025 Bihar elections, Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar says,"… There are a total of 243 assembly seats in Bihar. The total number of electors is 7.43 crore, including around 14 lakh first-time voters." pic.twitter.com/WSGYY9pHXn
— ANI (@ANI) October 6, 2025
पहला चरण
- नोटिफिकेशन-10 अक्तूबर
- नामांकन की आखिरी तारीख-17 अक्तूबर
- नामांकन पत्रों की जांच की तारीख-18 अक्तूबर
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख-20 अक्तूबर
- विधानसभा चुनाव के लिए मतदान- 6 नवंबर
दूसरा चरण
- नोटिफिकेशन-13 अक्तूबर
- नामांकन की आखिरी तारीख-20 अक्तूबर
- नामांकन पत्रों की जांच की तारीख-21 अक्तूबर
- नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख-23 अक्तूबर
- विधानसभा चुनाव के लिए मतदान-11 नवंबर
बिहार विधानसभा के लिए मतों की गणना-14 नवंबर
बिहार में कितने वोटर्स
- बिहार में 3.92 करोड़ पुरुष मतदाता
- बिहार में 3.40 करोड़ महिला वोटर
- बिहार में 14 लाख फस्र्ट टाइम वोटर्स
- 14 हजार वोटर्स 100 साल से ऊपर के हैं
- हर बूथ पर वेब कास्टिंग होगी
- हर केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे
- दिव्यांगों को फॉर्म 20 के जरिए होम वोटिंग की सुविधा
- बिहार चुनाव के लिए 90,412 पोलिंग स्टेशन
- पोलिंग रूम के बाहर मोबाइल सेंटर होगा
- पोलिंग सेंटर तक मोबाइल ले जा सकते हैं
किस जाति की कितनी आबादी?
जाति आबादी
ब्राह्मण 3.65%
भूमिहार 2.87%
राजपूत 3.45%
यादव 14%
कुर्मी 2.87%
कोइरी 4.21%
पासवान 5.31%
रविदास 5.25%
मांझी 3.08%
निषाद 2.61%
तेली 2.81%
मुस्लिम 17%
