मतदान वह मंत्र है जिससे हम राष्ट्र वंदना कर सकते है: भारती मिश्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में तथा सहायक अधिकारी नोडल स्वीप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य दयाचंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। महिला मतदाता प्रभारी भारती मिश्रा ने मतदाताओं से अपील की कि मतदान वह मंत्र है जिससे हम राष्ट्र वंदना कर सकते हैं, क्योंकि यही एक अधिकार है, हमारे पास कि हम एक कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी को चुनकर संसद में भेजें। जिससे पूरे देश का कल्याण हो। प्राचार्य दयाचंद ने कहा कि युवा मतदाताओं को देश की राजनीति को समझना होगा और खूब सोच समझकर प्रत्याशी को चुनना होगा। यही उनका नैतिक दायित्व है। स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने कहा कि यदि एक-एक युवा प्रयास करें तो जनपद में शत-प्रतिशत मतदान कराना कोई असंभव कार्य नहीं है। गौरव शाक्य ने सभी मतदाताओं से 13 मई को बूथ पर जाने की अपील की। वैभव सोमवंशी ने गीत के माध्यम से सभी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। भारती मिश्रा ने संकल्प के साथ शपथ दिलायी कि मतदाता स्वयं मतदान करेंगे तथा कम से कम 10-10 लोगों से और मतदान कराएंगे तथा सभी से इस हेतु हस्ताक्षर भी करवाए। इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद, हरीश कुमार साहू, शालिनी पांडे, आकांक्षा आर्या, सुरजीत कुमार, अरूणाभ अग्निहोत्री, अजय कुमार, आकांक्षा राजपूत, विश्वास, सुरभि, प्रज्ञा, अंकित गुप्ता, सूरज सिंह भंडारी, विजय पाल सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, कंचन देवी, करण वर्मा, सुरजीत सिंह यादव, सुशील कुमार यादव, बबलू कुमार, शिखा सिंह, नित्या कटियार, सुशांत राजपूत, देवेश, उमेशए कल्याणी सिंह, कोमल, सलमान, अभय रत्न, अभिषेक चतुर्वेदी, अभिषेक राठौर, आकाश कटियार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *