शिक्षा व गुरु की महिमा पर डाला गया प्रकाश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय शिक्षण मण्डल व कानपुर प्रांत की फर्रुखाबाद इकाई द्वारा व्यास पूजा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन लोहाई रोड स्थित एनएकेपी इंटर कालेज में हुआ। मुख्य वक्ता अधिवक्ता राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यास ने चारों वेदों का संयोजन किया। १०८ पुराण एवं महाभारत की रचना की और गुरु-शिष्य शब्द का विशेष महत्व है। संस्था अध्यक्ष डा0 आरके गुप्ता ने व्यास पूजा का उद्देश्य एवं महत्व बताया। संचालन करते हुए डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा पद्धति का विशेष महत्व है। गुरु ऐसे शिष्यों को पैदा करें जो समाज एवं समूह के प्रति समर्पित रहे। विजय अवस्थी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम साल भर आयोजित किये जाये। व्यास सम्मान से डा0 कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर को सम्मानित किया गया। उन्होंने व्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा ने कल्याण मंत्र पढ़ा। इस मौके पर डा0 आलोक बिहारी शुक्ला, मुन्नू सिंह तोमर, अनिल कुमार मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा, लक्ष्मीदेवी प्रजापति, सुमन त्रिपाठी, प्रगति शुक्ला, श्वेता दुबे, साधना मिश्रा, भारती मिश्रा, अर्चना त्रिवेदी, ऐस्तर रोज दयाल, डा0 शशिकरण सिंह, डा0 विनीत कुमार चौहान, अनिल कुमार मिश्र, कल्पना वर्मा, विभा सिंह, विजय कुमारी, मालती अवस्थी, दुर्गेश शुक्ला, डा0 आरएन पाण्डेय, सुधेश दुबे, डा0 विनीता तिवारी, डा0 रमन प्रकाश, डा0 विनोद कुमार तिवारी, धनंजय कुशवाहा, संजय गर्ग, राजेश निराला, पुष्पा तिवारी, रुचि यादव, मेघा पाण्डेय, पूनम शुक्ला, वसुधा, धर्मवीर सिंह, ऋतु सक्सेना मौजूद रही।
भारतीय शिक्षण मण्डल द्वारा व्यास पूजा उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
