फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कलश मिशन यात्रा को लेकर जनपद में पधारे महामण्डलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने बताया कि यात्रा जनवरी में कश्मीर से शुरु हुई थी, जो आगे बढ़ रही है। बीच में कुछ दिनों के लिए प्रयागराज मेले के कारण रुक गयी थी, पुन: शुरु हो गयी है। उन्होंने बताया कि कलश मिशन का उद्देश्य है कि सनातनी जागे, एक रहे और अपनी संस्कृति को बचाये। स्वराज कुटीर स्थित पत्रकार वार्ता में कृष्णानंद महाराज ने बताया कि १५० हिन्दुओं की घर वापसी करायी है। मेरा उद्देश्य है कि हिन्दुओं को जगाना, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वक्फ संसोधन बिल पास किया है उसमें मुस्लमानों का फायदा है। मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा मुस्लमानों का विकास किया है, चाहें वह राशन हो, आवासीय योजना हो, पेंशन हो, इसमें सबसे ज्यादा मुस्लमानों को ही लाभ मिल रहा है। एक देश एक चुनाव की बात चल रही है वह सही है। सब लोग एकत्र होकर सहयोग करें। सरकार देश के लिए व सनातन के लिए बहुत कुछ कर रही है। सभी सनातनी व हिन्दू पार्टियां एकजुट होकर देश को मजबूत करें। आज हमारे घर में ही घुसकर हमले हो रहे है। यही स्थिति पश्चिम बंगाल में है। जो लोग गलत फायदा उठा रहे है उन लोगों को इस देश से बाहर निकाला जाये। कलश मिशन यात्रा का उद्देश्य है कि प्रकृति, जल, पृथ्वी, गगन आदि है। यही सब चीजों से सब कुछ बना हुआ है। इस यात्रा के माध्यम से संस्कृति व परम्परा व धर्म के प्रति जागरुक करना है। सब कुछ हमारे वेदों में लिखा है। सारे चीजों का सार वेद है। इस मौके पर अम्बरीश महाराज, आशीष मिश्रा भईयन, रवि तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
सनातनी जागो, एक रहो और अपनी सनातन संस्कृति को बचाओ: महामण्डलेश्वर
