फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत शपथ ग्रहण, गोष्टी, नुक्कड़ नाटक, बाल पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। ब्लाक शमशाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक त्रिलोकी नाथ ने दीवाल पर पेंटिंग कराकर ग्रामीणों को जागरूक किया। भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं।
आओ मिलकर अलख जगाये, शत-प्रतिशत मतदान कराए। मेरा वोट मेरा अधिकार, छोडक़र अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान। हमको यह समझना है, सबको वोट दिलाना है आदि नारो से दीवारे पेंट कराये। जनपद के सभी ब्लॉकों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी के निर्देशानुसार सभी ब्लॉकों में यह कार्यक्रम सही तरीके से संपन्न कराया गया।
