वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनूप पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम जिजौटा बुजुर्ग थाना कम्पिल को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त ने दिनांक 27.07.2025 को अभियुक्तगण द्वारा उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बुलेट मोटर साइकिल व एक लाख रूपये की मांग करने तथा मांग पूरी न कर पाने पर पीडि़त की पुत्री को प्रताडि़त करने व हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना कम्पिल पर सूचना दी। पीडि़त की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 28.07.2025 को थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 125/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम अनूप सिंह आदि 06 नफर पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 09.09.2025 को अभियुक्त अनूप उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *