फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/2025 धारा-105 बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 28.11.2025 को वादिनी ने थाना स्थानीय पर अभियुक्त द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना तथा मारपीट में चोटे आने पर इलाज के दौरान वादिनी के पुत्र की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 185/2025 धारा-105 बी0एन0एस बनाम मिन्टू उर्फ रजनेश उपरोक्त आदि 02 नफर पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया।
वांछित आरोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार
