फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
1 अगस्त 2023 को अभियुक्त द्वारा लाभ पहुंचाने के आशाय से फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में दाखिल करने के संबंध में फतेहगढ़ कोतवाली तत्कालीन प्रभारी सचिन कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र पर आरोपीगण अनुपम दुबे पुत्र महेश चन्द्र दुबे निवासी कसरट्टा, शिशू उर्फ बालकिशन उर्फ बालकृष्ण पुत्र हृदय नारायण चौधरी निवासी मानिकपुर विसू थाना इकदिल जनपद इटावा, राजेश बहादुर पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी १७/१४ कचहरी रोड कस्तूरबा गांधी मार्ग प्रयागराज व एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 417, 465, 466, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने इसी मामले में वांछित चल रहे राजेश बहादुर पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी 17/14कचहरी रोड कस्तूरबा गांधी मार्ग प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धोखाधड़ी के मामले में वांछित गिरफ्तार
