सेवा धर्म समिति द्वारा ईंट भट्टे पर बच्चों को वितरित किये गये गर्म कपड़े

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मकर संक्रांति पर्व पर सेवा धर्म समिति द्वारा आर.वी. ब्रिक फील्ड अर्रा पहाड़पुर स्थित ईंट भट्टे पर बच्चों को गर्म कपड़े, फल आदि वितरित किये गये। सेवा धर्म समिति के सचिव अविनाश सारस्वत नीरज व कोषाध्यक्ष शैलजा सारस्वत, हरिओम, रजत, रिषव आदि ने सब्जी मण्डी अर्रापहाड़पुर पहुंचकर वस्त्र एवं फल वितरित किये। समिति के सचिव नीरज सारस्वत ने बताया कि हर साल मकर संक्रांति पर असहाय व गरीब बच्चों को वस्त्र वितरित किये जाते है। इसी क्रम में इस वर्ष भी जरुरतमंदों की मदद हेतु सेवा धर्म समिति द्वारा सर्दी से बचाव के लिए गरीबों को वस्त्र वितरित किये गये। फल व प्लेट व अन्य सामग्री भी वितरित की गई। कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *