कमालगंज/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने एक सभा को संबोधित किया। जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसी क्रम में कमालगंज ब्लॉक संस्थान में वर्चुअल प्रसारण में भाग लेने पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मोदी का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं मातृशक्ति व नारी शक्ति का वंदन अभिनंदन करता हूं और जो भाजपा सरकार तथा मोदी ने महिलाओं को सम्मान दिया है उतना सम्मान शायद पिछली किसी सरकार में महिलाओं को नहीं दिया गया। जहानगंज में विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा हमारे प्रदेश में महिलाओं को समूह से समृद्धि की ओर जोड़ा जा रहा है। जिसमें हमारी सरकार का बहुत बड़ा योगदान है तथा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। संचालन खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह, संकिसा चेयरमैन तथा बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत, प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत, सचिव प्रदीप कुमार, लक्ष्मी लता गौतम, अंजलि प्रजापति, वरिष्ठ लिपिक विजय राठौड़, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार, गोपाल पालीवाल, शिव गोयल सहित तमाम लोग तथा समूह की महिलाएं व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
वहीं दूसरी ओर नवाबगंज विकास खंड कार्यालय सभागार परिसर में बीडीओ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में हुए नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसे विकास खंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा एनआरएलएम समूह की महिलाओं ने उपरोक्त कार्यक्रम को लाइव देखा। जिसमें प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की योजनाओं का बखान किया तथा लोगों से घर-घर कमल खिलाने की अपील की। जिसमें विकासखंड अधिकारी/डीपीओ सुनील श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य, भाजपा नेता आदेश राठौर, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर, स्वदेश, अखिलेश भारद्वाज, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, आलोक पाठक, लिपिक सुरेशचंद्र, आलोक दीक्षित तथा विकास खंड कार्यालय के तीनों एनआरएलएम समूह से संबंधित बीएमएम साथ में मौजूद रहे।
