परिजनों ने चाचा के पुत्र पर लगाया हत्या का आरोप
उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मौरावां थाना क्षेत्र में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम महारानी खेड़ा निवासी ब्रजपाल (25) वर्ष पुत्र राम सजीवन जो मौरावां थाने में चौकीदार का काम करता था और रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। परिजनों ने मृतक के चाचा के पुत्र नीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के कारण नीरज ने ब्रजपाल की हत्या की है।
ब्रजपाल अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। परिवार ने बताया कि वह शांत स्वभाव का था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
