गांव की गलियों में घुसा पानी, ग्रामीणों को आवागमन में हो रहीं दिक्कतें

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गांव की गलियों में बरसात का पानी घुसने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर नगला विनायक के मजरा ममरेजपुर में बरसात का पानी गलियों में इस तरह घुसा की गांव की गलियां तालाब बन गई। जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने से उन्हें निकलने बैठने में मुश्किल हो रही है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे घरों में कैद होकर रह गये हैं। ग्रामीण अमित कुमार मनोज कुमार, सियाराम के मुताबिक सुबह को शौच के लिए खेतों की तरफ चले जाएं, तो गांव में घुसने की इच्छा नहीं होती है और यदि घरों पर आ जाएं तो बाहर निकलने की इच्छा नहीं होती है। गांव की गलियों के जलभराव से कई घरों में भी पानी घुस गया। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है। जबकि जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब इस बाबत बीडीओ मोहम्मदाबाद से बात करनी चाही, तो उनका फोन आउट ऑफ कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था। जिस बाबत विकास खंड अधिकारी से कोई बात नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *