Headlines

जल ही जीवन है, जल बचाओ जीवन बचाओ, निकाली महिलाओं ने रैली

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जल ही जीवन है, यह सरल लेकिन गहन वाक्य हमारे जीवन की सच्चाई को दर्शाता है। जल का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, क्योंकि यह न केवल हमारी शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का भी अभिन्न हिस्सा है। जल के बिना न केवल मानव जीवन,. बल्कि पृथ्वी पर हर जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। इसी के महत्व को बताने के लिए रविवार को महिलाओं व छात्राओं ने नगर में एक रैली निकाली। साथ ही लोगों से जल संरक्षित करने की अपील की। जल का अंधाधुंध दोहन व बरबादी आने वाले समय में घातक सिद्ध हो सकती है। लोगों को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से रैली में महिलायें हाथ में खाली बाल्टी एवं तख्तियां पकड़े चल रही थीं। जो जनमानस को जागरुक कर रही थी। बताते चलें कि धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97 प्रतिशत पानी खारा है, जो पीने योग्य नहीं है। पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3 प्रतिशत ही है। इसमें भी 2 प्रतिशत पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1 प्रतिशत पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *