
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी के चलते ग्राम पंचायत की टंकी शोपीस बनी हुई है। जिससे ग्रामीण बीते 4 साल से पानी को तरस रहे हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के विकास खंड क्षेत्र मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सिरौली के मजरा सिरौली में जल विभाग द्वारा पानी की टंकी बीते 4 साल से बनी शोपीस ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 4 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन टंकी की और किसी भी अधिकारी, कर्मचारी ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे भीषण गर्मी के चलते लोग पानी को तरस रहे हैं। जो लोग धार से सक्षम है वह तो अपने निजी नलकूप हैंड पंप तथा समरसेबल लगाकर अपना कार्य चला रहे हैं, लेकिन गरीब जनता भी पानी को तरस रही है। पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह यादव के मुताबिक इतनी बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद इस ओर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है और ना ही कोई गरीबों की सुनने वाला है। जिससे गरीब तबके के लोग अपनी गुहार लगा सके और उनको पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, जबकि सिरौली में लगभग 28 मजरे पड़ते हैं। कई मजरों में पानी की टंकी से सप्लाई के लिए घर-घर फिटिंग भी करायी गयी, लेकिन वह अब सभी शोपीस बने हुए हैं और पानी की टंकी ग्राम पंचायत में सफेद हाथी की तरह शोपीस बनी हुई है।
