फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाटर वूमेन शिप्रा पाठक 13 अगस्त बुधवार शाम 4 बजे स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। जानकारी देते हुए आशीष मिश्रा भइयन ने बताया कि पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक शिप्रा पाठक निवासी दातागंज बदायूं द्वारा जनपद में कार्यक्रम होगा।
जो बदायूं से निकलने वाली श्रोत नदी की अविरल धारा बहाने के लिए खुदाई का कार्य शुरु कराकर नदियों के प्रति जागरुक करेंगी और प्रधानमंत्री से चर्चा करेगी। भारतीय मातृ शक्ति की पहली 4100 किलो मीटर की अयोध्या से रामेश्वर तक पद यात्रा है। जो मातृ शक्ति मां गोमती की 100 किलो मीटर की पद यात्रा करीब 7 जिलो से होकर पूर्ण हुई है। इसी के तहत जन जागरुकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त को जनपद में होगा। जिसमें बड़ी संख्या में जनपद के लोग शामिल होंगे।![]()
वाटर वूमेन शिप्रा पाठक नदियों के प्रति 13 अगस्त को करेंगी जागरुक
