युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला,रिपोर्ट

गुरसहायगंज कन्नौज, दुकान के बाहर सो रहे युवक के ऊपर दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसके प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर भाग गए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला नरेंद्रपुर निवासी दिनेश चंद्र पुत्र प्रेमचंद ने कोतवाली में दर्ज करवाए गए मुकदमे में कहा है कि उसकी दुकान सराय प्रयाग में है और वह वही सो रहा था शुक्रवार की सुबह करीब 12:15 बजे सराय प्रयाग निवासी शैलेंद्र उर्फ पिंकू, योगेंद्र उर्फ सोनू,सुरेश चंद्र,राघवेंद्र उर्फ मोनू मैं सोते समय उसके ऊपर हमला कर दिया और रोड पर खींच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर उसके प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर दिया पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *