फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हार्टफुलनेस ध्यान के नियमित अभ्यास से मन का भटकना बंद हो जाता है। समस्याओं और चिंताओं में उलझने के बजाय हम समाधान की ओर बढ़ते हैं। यह हमें लक्ष्य के प्रति केंद्रित करने में मदद करता है। सुबह के समय 20 मिनट नियमित ध्यान के अभ्यास से शुरुआत कर सकते हैं, ये विचार एकात्म अभियान के तहत मोहम्मदाबाद ब्लॉक के मुरान गांव में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से आए प्रशिक्षक सुयश तिवारी ने रखे। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह सहित 24 ग्रामीणों ने प्रशिक्षण लिया।
हमीरपुर प्राथमिक विद्यालय में संत कबीर नगर से आए प्रशिक्षक आनंद कुमार ने प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी सहित छात्र छात्राओं को ध्यान कराया। देवरिया से आए प्रशिक्षक दीपक ने नगला देवी और कमालगंज में कप्तानगंज से आए प्रशिक्षक सतीश वर्मा ने 50 से अधिक ग्रामीणों को ध्यान कराया। प्रशिक्षक समीर कुमार ने याकूतगंज में 20 ग्रामीणों को ध्यान कराया। हरदोई से आए डॉ0 संजय विक्रम सिंह ने नारायणपुर गढिय़ा, कंदरापुर गांव में 30 ग्रामीणों को ध्यान कराया। बस्ती निवासी प्रशिक्षक राम मिलन पांडेय, सेवानिवृत्त बीडीओ कामताप्रसाद, सौरभ कुमार व अमेठी केंद्र से आरपी यादव आदि उपस्थित रहे।
हमें लक्ष्य के प्रति केंद्रित होना होगा: सुयश तिवारी
