संकिसा, समृद्धि न्यूज। संकिसा स्थित बौद्ध पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध बिहार पर भन्ते चैतसिक बोधि, भिक्षु संघ एवम उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए तमाम बौद्ध उपासकों ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ पूजा अर्चना की। सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य और उनकी टीम ने बौद्ध भिक्षुओं को भोजन दान कराया। अपने उद्बोधन में डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताएं रास्ते पर ही चलकर विश्व का कल्याण संभव है। देश में अमन और चैन तभी आ सकता है जब हम भगवान बुद्ध के बताएं रास्ते पर चलने चलें। धम्मलोको बुद्ध विहार पर आयोजित कवि सम्मेलन हरिओम, विमल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में कर्मवीर शाक्य, भंते धम्मपाल, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी चंद्रपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवेश शाक्य, गौरव यादव, मिथुन शाक्य, संदीप यादव, मोनू कुशवाहा, सेठ रामावतार शाक्य, महेंद्र सिंह, फराज अहमद, विकास शाक्य, विजय शंकर यादव, अजय, टिंकू भाई, राजकुमार राजपूत, मीडिया प्रभारी अश्विनी शाक्य उपस्थित रहे।
भगवान बुद्ध के बताएं रास्ते पर चलकर ही विश्व का कल्याण संभव-डॉ0 नबल किशोर
