ये कैसी मित्र पुलिस ? जो करती है निर्दोष नाबालिग को उठाने का प्रयास………….

*प्रतिष्ठित सर्राफा एवं दवा व्यापारी परिवार के बच्चे की गलत टे्रसिंग, मांगनी पड़ी माफी
*बोले व्यापारी नेता पुलिस को लेना चाहिए बुद्धिमानी से काम, ताकि शांति बनी रहे
*रुपेश व मनोज मौके पर पहुंचे, देर रात तक चलता रहा हंगामा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
देर रात नगर के प्रमुख मार्ग नेहरु रोड पर बिखरे उजाले के बीच एक लड़का अपनी गाड़ी को पार्क करके अपने घर की तरफ वापस लौटता है, तभी क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में एसओजी पुलिस वहां पहुंचती है और घर के अंदर गैलरी से उसे पकड़कर खींच लेती है, वह शोर मचाता है, लेकिन पुलिस एक नहीं सुनती। घर वालों से भी दुव्र्यवहार करती है, महिलाओं से भी ऊल जलूल बातें करती है। हंगामे के बीच सैकड़ों लोग एकत्र हो जाते है। यहां गनीमत यह रही कि प्रतिष्ठित परिवार को लोगों ने अपने बेटे को ले नहीं जाने दिया। वरना क्या होता यह तो समय ही बताता, लेकिन इतना अवश्य ही नाबालिग आज भी दहशत में है। हालांकि पुलिस ने क्षमा याचना करके मामले को रफा-दफा कर दिया, लेकिन व्यापारी परिवार अपनी प्रतिष्ठिता पर हुई चोट को लेकर काफी व्यथित है, परन्तु पुलिस के खिलाफ कार्यवाही नहीं करना चाहता। परिवारिक सदस्यों का इतना कहना है कि पुलिस को मनमानी नहीं चलानी चाहिए और सही अपराधी को ही टे्रस करना चाहिए, ताकि समाज में पुलिस की छवि मित्र पुलिस की ही बनी रहे। ना कि अपहरणकर्ता पुलिस का किरदार सार्थक हो।
दवा व्यवसाई रचित टंडन का पुत्र जो कि एंथोनी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। देर शाम को पिता के घर आने पर उनकी गाड़ी को पार्क करने गया। लौटते वक्त घटना हो गई, तब से अब वह दहशत में है। परिवारियों के समझाने पर भी वह अपने को संभाल नहीं पा रहा है। इस बात को लेकर व्यापारिक परिवार में चिंता है। घटना की खबर मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा गुप्ता के पुत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल, संघ के विजय अवस्थी, व्यापारी नेता पुलक मेहरोत्रा, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा व बड़ी तादात में लोग एकत्र हो गये। देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस व एसओजी चली गई। बताते है कि विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के संज्ञान में मामला आने पर एसपी से सम्पर्क किया तो पुन: कोतवाल की अगुवाई में पुलिस रचित टंडन व मुदित के घर पहुंची और मैत्रीयपूर्ण वातावरण में गलती को स्वीकार किया और बच्चे का उत्साहवर्धन किया। हालांकि इस सबके बाद भी व्यापारी समाज में इस बात को लेकर आक्रोश है कि पुलिस किसी समय किसी को भी टे्रसिंग के बहाने उठा सकती है। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि पुलिस को बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए, यह मेरी सलाह है, ताकि अशांति न पैदा हो। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी व्यापारी समाज के साथ है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। जब सर्राफा व्यापारी ने कार्यवाही की बात कही, तो उन्होंने कहा कि 24 घंटे में असर दिखेगा। उसके थोड़ी देर बाद पुलिस दोबारा रचित के घर पहुंच गयी और गलती की बात कहते हुए मामले को रफादफा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *