स्काउट गाइड की बैठक में कब-बुलबुल को किया गया सम्मानित

जिला सचिव ने प्रस्तुत की आख्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट गाइड फर्रुखाबाद जिला परिषद की बैठक मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरु हुई। मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा एवं समस्त प्रधानाचार्यों ने स्कार्प एवं प्रतीक चिन्हित देकर सीडीओ विनोद कुमार गौड़ व नगर मजिस्टे्रट संजय कुमार बंसल व बीएसए प्रतिनिधि खण्ड शिक्षाधिकारी राजीव श्रीवास्तव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह और सहायक प्रादेशीय संगठन आयुक्त मयंक शर्मा का स्वागत किया। जिला सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत ने सत्र 2024-25 की वार्षिक आख्या, आय व्यय एवं विवरण और2025-26 की कार्य योजना, प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया। बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में 2024 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट विग से शिव मोहन शुक्ला, विजय सिंह, पुष्पेन्द्र, गाइड विग से राजुल यादव, शिखा राजपूत, अंशिका वर्मा, कब विग से प्रतीक, राहुल कुमार, बुलबुल विग से गौरी, नीलम, आराध्या मिश्रा को 1500, 1000, 500  रुपये की चेक व प्रमाण पत्र सीडीओ एवं डीआईओएस द्वारा प्रदान किये गये। सहायक प्रादेशीय आयुक्त मयंक शर्मा ने संगठनात्मक परीक्षात्मक कार्य, विग्नर्स कोर्स, १९वीं नेशनल जम्बूरी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजिका प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कनौडिया की बालिकाओं द्वारा कलर पारी से स्वागत किया। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। बैठक में प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, डा0 बृजभूषण सिंह, डा0 विनीत चौहान, धर्मेन्द्र रघुवंशी, अनिल मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा, योगेश तिवारी, वेदराम शर्मा, रजिन्द्र कुशवाहा, विनोद यादव, रावेन्द्र यादव, राजेश शास्त्री, प्रमोद गंगवार, रामदास, संतोष कटियार, अजय वीर सिंह, राकेश चन्द्र, रतिराम शंखवार, आशीष सिंह, नवाब सिंह, गेंदालाल, सुनील कुमार, शिव कुमार, शिवम त्रिपाठी, इंदू मिश्रा, डा0 विश्व मोहिनी पाण्डेय, रचना उमराव, ऐस्तर रोज दयाल, गीता भदौरिया, अमित कुमार, धनंजय सिंह के अलावा पदाधिकारी हिमलेश शाक्य, वीना गौतम, योगेश, राजकुमार, रामविलास, पुष्पेन्द्र शर्मा, इंद्रा राठौर, सीमा, तनवीर सिंह ब्लाक कैप्टन एवं स्काउट मास्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *