मोबाइल चोरी होने पर महिला ट्रेन से कटकर जान देने के लिए पटरी पर पहुंची दरोगा ने बचाई जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक महिला अपनी जान देने के लिए रेलवे लाइन पर पहुंच गई फतेहगढ़ से गाड़ी चल चुकी थी तभी कर्नलगंज चौकी पर तैनात दरोगा माता प्रसाद की नजर पड़ी तो भाग कर उन्होंने उसे पकड़कर खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई लेकिन महिला काफी बदतमीजी पर उतारू हो आई और भद्दी भद्दी गालियां देने लगी मामला फतेहगढ़ कोतवाली कर्नलगंज चौकी क्षेत्र का बताया गया है चौकी पर तैनात दरोगा माता प्रसाद ने उसे समझा बुझाकर शांत किया पूछे जाने पर उसने अपना नाम रूबी चौहान निवासी भरका थाना राजेपुर बताया उसने बताया उसका चांदपुर में मकान बन रहा है| गिहार बस्ती के एक युवक ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया न देने पर वे उससे कह कर चली गई मैं ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दूंगी जिसके लिए चोरी करने वाला युवक जिम्मेदार होगा जिस समय वह ट्रेन क पटरी पर इंतजार कर रही थी तमाशबीन बने लोग मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे थे| लेकिन किसी ने उसे हटाने की मानवता नहीं दिखाई चौकी इंचार्ज माता प्रसाद की नजर जैसे ही पड़ी भागकर पहुंचे उसे खींच लिया ट्रेन चौकी के निकट आ चुकी थी इस दौरान महिला भद्दी गालियां दे रही थी |शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठे हो गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *